जहानाबाद: जिले के नगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी दौलतपुर न्यू बाईपास के पास घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए घर के बाहर लगी बाइक पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी दौलतपुर न्यू बाईपास के पास रहने वाले जितेंद्र शर्मा ने आवेदन में बताया है कि उनकी बजाज पल्सर-125 (लाल रंग) मोटरसाइकिल, जिसका इंजन नंबर DHXPRL 72431 और रजिस्ट्रेशन नंबर BR25H9716 है, घर के बाहर खड़ी थी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे तक बाइक घर के सामने ही लगी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उनके भांजे सौरभ कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। सौरभ कुमार बाहर काम करता है और बाइक उनके पास ही रखी हुई थी, जिसका उपयोग वे ही करते थे। उन्होंने बताया कि बाइक लगभग दो साल पुरानी है। पीड़ित के अनुसार, 14 मार्च की सुबह करीब 6 बजे जब वे घर से बाहर निकले तो देखा कि बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। अंततः उन्होंने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और बाइक चोरी होने की सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उनकी मोटरसाइकिल को जल्द से जल्द बरामद करने तथा चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और चोरों की पहचान होते ही उनकी गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जहानाबाद जिले के लोगों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तत्पर है।
Jehanabad News: Bike stolen from outside the house, thieves stole Pulsar in the dark of night
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












