DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: धनौती गांव में महिलाओं के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 400 महिलाओं को दिया गया चश्मा।

Jehanabad News: धनौती गांव में महिलाओं के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 400 महिलाओं को दिया गया चश्मा।
IMG_20260309_191542

जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मानदेय बीघा पंचायत के धनौती गांव में “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं के लिए एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डीबीएस और पीसीआई के सहयोग से प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार, संघ की अध्यक्ष नीतू कुमारी तथा समिति के प्रबंधक नवल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में लगभग 400 महिलाओं ने भाग लिया और अपनी आंखों की जांच कराई। इस अवसर पर समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की आंखों की जांच की जाती है और जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर दृष्टि सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाएं घरेलू कामकाज, सिलाई-कढ़ाई, अनाज साफ करने और अन्य कार्यों में व्यस्त रहती हैं। धीरे-धीरे उनकी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है, लेकिन जानकारी के अभाव में वे इलाज नहीं करा पातीं। ऐसे में यह संस्था गांव-गांव जाकर शिविर लगाती है और जरूरतमंद महिलाओं को चिन्हित कर उनकी आंखों की जांच कर नि:शुल्क चश्मा प्रदान करती है।
इस पहल से महिलाओं को काफी राहत मिल रही है। चश्मा मिलने के बाद महिलाओं के बीच खुशी की लहर देखी गई। कई महिलाओं ने कहा कि इससे उन्हें अपने रोजमर्रा के काम करने में काफी आसानी होगी। कार्यक्रम के दौरान समिति के लेखपाल रुक्मिणी देवी, चंद्रकांत, दीपक कुमार, गायत्री देवी, नीलू देवी सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
आयोजकों ने बताया कि बिहार सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में यह संस्था पिछले कई महीनों से गांव-गांव में शिविर लगाकर जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध करा रही है, ताकि उनके दैनिक जीवन में आसानी हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Jehanabad News: Free eye check-up camp for women in Dhanauti village, glasses given to 400 women.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़