DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड तैनात, मनचलों पर सख्त कार्रवाई होगी : एसपी अपराजित लोहान

Jehanabad News: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड तैनात, मनचलों पर सख्त कार्रवाई होगी : एसपी अपराजित लोहान
IMG_20260309_081728

जहानाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर अभया ब्रिगेड वाहन को पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय तथा उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह पहल खास तौर पर छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। अभया ब्रिगेड वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त कर मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगा तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर तुरंत कार्रवाई करेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने कहा कि अभया ब्रिगेड वाहन का मुख्य उद्देश्य उन मनचलों पर सख्त कार्रवाई करना है, जो छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि स्कूल, कॉलेज या कोचिंग संस्थानों में पढ़ने जाने वाली छात्राओं को रास्ते में कुछ असामाजिक तत्व परेशान करते हैं। ऐसे मामलों पर अब त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि अभया ब्रिगेड टीम ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखेगी, जहां छात्राओं और महिलाओं की अधिक आवाजाही रहती है, जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार और सार्वजनिक स्थल। यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। अभया ब्रिगेड वाहन के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई और अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर निकल सकें।
उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। प्रशासन द्वारा की जा रही इस पहल से निश्चित रूप से महिलाओं में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। अभया ब्रिगेड वाहन के संचालन से यह उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और छात्राओं व महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

Jehanabad News: Abhaya Brigade deployed for the safety of girl students and women, strict action will be taken against miscreants: SP Aparajit Lohan

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़