शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News:  पहली बार आयोजित हुआ ‘रंगोत्सव होली फेस्ट 2026’, शहरवासियों ने जमकर मनाया रंगों का पर्व

जहानाबाद। शहर में पहली बार आयोजित ‘रंगोत्सव होली फेस्ट 2026’ ने लोगों को रंगों और उमंग से सराबोर कर दिया। इस भव्य आयोजन का आयोजन जहानाबाद हाइलाइट्स टीम द्वारा बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ किया गया, जिसमें शहर के बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर मोनू साहू (साहू हार्डवेयर) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस विशेष आयोजन में केवल ड्राई होली खेली गई, जिसमें अबीर-गुलाल, म्यूजिक और डांस के साथ लोगों ने जमकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर बच्चे, युवा और महिलाएं सभी रंगों की मस्ती में झूमते और नाचते नजर आए। पूरे माहौल में होली के गीत-संगीत और खुशियों की रंगीन छटा देखने को मिली।
इस आयोजन का नेतृत्व जहानाबाद हाइलाइट्स टीम के एडमिन अमर कुमार ने किया। उनके द्वारा किए गए इस नए प्रयास की शहरवासियों ने खुलकर सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इनमें सुदय यादव, चंदन कुमार और बारुण कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे, जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ गई। रंग, संगीत और उल्लास से भरे इस आयोजन ने शहरवासियों को होली से पहले ही उत्सव का खास अनुभव दिया और पूरे माहौल को खुशियों से भर दिया।

Jehanabad News: For the first time, ‘Rangotsav Holi Fest 2026’ was organized, the city residents celebrated the festival of colors with great enthusiasm.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News