शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News: Wizzmoni Financial Services Ltd. (पूर्व में Unimoni) की 326वीं शाखा का जहानाबाद में शुभारंभ

जहानाबाद, देश की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनी Wizzmoni Financial Services Ltd. ने बिहार के जहानाबाद में अपनी 326वीं शाखा का शुभारंभ किया। यह शाखा बिहार में कंपनी की 15वीं शाखा है, जिससे राज्य में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है। नई शाखा डीके कॉम्प्लेक्स, पीजी रोड, होरीलगंज, जहानाबाद–804408 में स्थापित की गई है।।इस शाखा का उद्घाटन कंपनी के निदेशक एवं सीईओ सीए कृष्णन आर ने किया। इस अवसर पर कंपनी के सीएफओ मनोज वी. मैथ्यू, सीओओ बी. सतीश कुमार, सीपीओ रथीश आर, नेशनल बिजनेस हेड प्रकाश भास्कर (फॉरेक्स), जॉन जॉर्ज (ट्रैवल एंड हॉलीडे), टाइटस के (गोल्ड लोन) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही ईस्ट इंडिया जोनल हेड आशुतोष कुमार, साउथ बिहार रीजनल हेड ज्योति प्रकाश पटेल, शाखा प्रमुख मुकेश कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथि और ग्राहक भी समारोह में शामिल हुए।
सीए कृष्णन आर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में देशभर में 350 शाखाएं खोलने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य पारदर्शी और औपचारिक वित्तीय सेवाएं हर घर तक पहुंचाना है। जहानाबाद शाखा के माध्यम से स्थानीय लोगों को गोल्ड लोन, फॉरेन एक्सचेंज, मल्टी-करेंसी ट्रैवल कार्ड, विदेश में धन प्रेषण, डिजिटल पेमेंट और बीमा जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल छोटे व्यवसायों और आम नागरिकों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी।
कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, जहानाबाद में आरओ वाटर प्यूरीफायर और स्कूल बैग का वितरण भी किया।
Wizzmoni, Wizz Financial Group का हिस्सा है, जो एक भारत-केंद्रित वैश्विक फिनटेक समूह है और देशभर में 300 से अधिक शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को विश्वसनीय वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Jehanabad News: Wizzmoni Financial Services Ltd. (formerly Unimoni) inaugurated 326th branch in Jahanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News