DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:NEET छात्रा मौत मामला: परिजनों को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी, घर में मिला पर्चा

Jehanabad News:NEET छात्रा मौत मामला: परिजनों को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी, घर में मिला पर्चा
IMG_20260217_162036

जहानाबाद की रहने वाली नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। एक ओर जहां इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मृत छात्रा के परिजनों को हत्या की धमकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। धमकी मिलने के बाद परिवार के लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं। परिजनों के अनुसार, बीते शनिवार 14 फरवरी 2026 को घर के किचन में एक धमकी भरा पर्चा मिला था। इसके बाद 17 फरवरी 2026, मंगलवार को फिर से घर में एक और धमकी भरा पर्चा मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खिड़की के बाहर से यह पर्चा घर के अंदर फेंका गया था। खाना बनाने के दौरान परिवार के सदस्यों की नजर इस पर्चे पर पड़ी।
परिजनों ने बताया कि पर्चे में धमकी भरे शब्द लिखे थे —
“न मानोगे बेटी गई, बेटा भी दो दिन में मरेगा।”
इस धमकी के बाद परिवार के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि दिन के समय घर की सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात रहता है, बावजूद इसके इस तरह का पर्चा मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले को लेकर जब शकुराबाद थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें इस घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है और परिजन मामले में कड़ी सुरक्षा तथा न्याय की मांग कर रहे हैं।

Jehanabad News: NEET student death case: Family again receives death threats, paper found in home

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़