पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात में राफेल रक्षा सौदा, AI सहयोग, UNSC सुधार और रणनीतिक साझेदारी पर अहम चर्चा होगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वह आज मंगलवार को मुंबई पहुंचे चुके है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति और प्रथम महिला का मुंबई के हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। यह यात्रा 19 फरवरी तक चलेगी।
विदेश मंत्रालय ने बताया भारत के लिए बड़ा अवसर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर लिखा, फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का हार्दिक स्वागत। मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा भारत-फ्रांस की सक्रिय रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी। पीएम मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है।

यूएन में सुधार, भारत की स्थायी सदस्यता जैसे वैश्विक मुद्दों पर होगा जोर
रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी भारत और फ्रांस का तालमेल अहम माना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के सवाल पर फ्रांस परंपरागत रूप से भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता रहा है।
विश्लेषकों के मुताबिक यह यात्रा रक्षा-तकनीक, औद्योगिक सहयोग और वैश्विक सामरिक संतुलन के व्यापक एजेंडे को आगे बढ़ाने का अवसर है। राष्ट्रपति मैक्रों की इस यात्रा और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की पैनी नजर बनी है।
वार्ता के अन्य मुद्दे
पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास व खुफिया साझेदारी, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दे केंद्र में रहने की उम्मीद है। दोनों देशों ने हाल के वर्षों में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से आगे बढ़ाकर व्यापक वैश्विक साझेदारी का रूप दिया है।

प्रौद्योगिकी व नवाचार पर होगा खास विचार
राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त रूप से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार फोरम के तहत नवाचार, स्टार्ट-अप सहयोग, उच्च शिक्षा और अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाओं पर ठोस फैसले भी सकते हैं।
इसके अलावा 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा होगा आकर्षण का केंद्र:
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से हाल ही में मंजूरी मिली है। दोनों नेता संयुक्त रूप से कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस की एच125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलयूएच) की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












