मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: सियासत में अब जनमुक्ति आंदोलन, बताया किस पार्टी को करेंगे समर्थन

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नामांकन का दौर खत्म हो चुका है. अब चुनावी पारा तेजी से चढ़ रहा है. इसी बीच जहानाबाद की राजनीति में जनमुक्ति आंदोलन की एंट्री ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. संगठन की ओर से काको प्रखंड के नवादा गांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया गया।

NDA पर साधा निशाना

जनमुक्ति आंदोलन के नेताओं ने इस दौरान NDA पर तीखा हमला बोला. उनका कहना था कि NDA ने हमेशा समाज में विभाजन पैदा करने की राजनीति की है और पूंजीवाद को बढ़ावा दिया है. नेताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसी ताकतों को जनता के बीच बेनकाब किया जाए।

INDIA गठबंधन को समर्थन की घोषणा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनमुक्ति आंदोलन के नेता ने कहा कि संगठन INDIA गठबंधन को सहयोग करेगा, लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी रखीं. उन्होंने कहा, “हम उसी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, जिसकी छवि बेदाग हो और जो जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहे।”

चुनावी पर्चा भी जारी

इस मौके पर जनमुक्ति आंदोलन की ओर से एक पर्चा भी जारी किया गया, जिसमें संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया है. संगठन का कहना है कि वह आने वाले समय में गांव-गांव जाकर अपनी बात लोगों तक पहुंचाएगा।

Jehanabad News: The People’s Liberation Movement is now in politics, revealing which party it will support.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News