जहानाबाद (बिहार): अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समारोह 2025 के अवसर पर जहानाबाद के गांधी मैदान स्थित बुनियाद केंद्र में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सह बुनियाद केंद्र, जहानाबाद के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्ग व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान कर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। समारोह का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और आशीर्वाद से ही समाज का विकास संभव है। वहीं, उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए विशेष मतदान व्यवस्था की गई है — उन्हें ब्लू पेपर के माध्यम से घर पर ही मतदान की सुविधा दी जाएगी, ताकि उन्हें मतदान केंद्र तक आने की आवश्यकता न पड़े।
इसके साथ ही बुनियाद केंद्र की टीम द्वारा ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को पहचानने और सूचीबद्ध करने का कार्य जारी है। कार्यक्रम में बताया गया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें व्हीलचेयर, स्वयंसेवी सहयोग और परिवहन सुविधा शामिल हैं, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पूनम कुमारी ने कहा,
वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की प्रेरणा हैं। उनका अनुभव हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। चुनाव के दौरान उन्हें सुविधाजनक मतदान वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।”
कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में कहा —
“मतदान हमारा अधिकार है, इसे गर्व से निभाएं।”
Jehanabad News: International Senior Citizens Honor Ceremony organized, senior citizens honored
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












