महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया। फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Mahabharat’s Karna Pankaj Dheer Passes Away, Industry Mourns

मनोरंजन जगत के जाने माने कलाकार पंकज धीर नहीं रहें। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था, लेकिन 1988 के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में निभाए गए कर्ण के चरित्र ने उन्हें अमर बना दिया। उनके इस किरदार को इतनी लोकप्रियता मिली कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियों की पूजा भी की जाती थी। उन्होंने ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे। उनके बेटे, निकितिन धीर भी एक जाने-माने अभिनेता हैं।
पवनहंस में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, अभिनेता पंकज धीर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज (15 अक्टूबर) मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर कुछ ही देर में किया जाएगा। उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुँच रहे हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
पंकज धीर निधन, महाभारत कर्ण, अभिनेता पंकज धीर, पंकज धीर अंतिम संस्कार, Mahabharat Karna actor death, Bollywood actor Pankaj Dheer
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












