शनि, अप्रैल 11, 2026

PM Modi’s Gift to Bihar Women: PM मोदी ने बिहार की महिलाओं को दिए 10-10 हजार रुपये के तौहफे , जानें आखिर क्या है यह सरकारी स्कीम?

Bihar Polls 2025: NDA Reaches Seat-Sharing Agreement, Announcement Soon

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की महिलाओं के खातों में 10-10 हज़ार रुपये ट्रांसफर किए। जानें मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत कैसे मिलेगा लाभ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना की शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी ने आज 26 सितंबर की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री भी शामिल थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार की माताओं बहनों के लिए बहुत बड़ा दिन है। जब कोई बहन-बेटी रोजगार करती है तो उसके सपनों को पंख मिल जाते हैं। समाज में उनका सम्मान बढ़ जाता है। पीएम मोदी ने जन-धन योजना का जिक्र करते हुए कहा,

जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं बहनों के खाते नहीं खुलवाए होते तो क्या आज हम इतने पैसे सीधे आपके खाते में भेज पाते हैं। आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा मार नहीं सकता है। पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लुट जाता था। एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और लालू यादव की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमें वो दिन नहीं भूलने हैं, जब बिहार में राजद की सरकार थी। अराजक सरकार की सबसे ज्यादा मार मेरी बिहार की माताओं ने ही सबसे ज्यादा झेली है। उस समय सड़क, पुल-पुलिया का नाम तक नहीं था, इन चीजों से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को ही होती है।

संबोधन में पीएम ने आगे कहा कि राजद के राज में बिहार में नक्सली आतंक का खौफ था। इसका दर्द सबसे ज्यादा महिलाओं को सहना पड़ता था। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृ्त्व में कानून का राज लौटा तब जाकर महिलाओं ने राहत महसूस की।

महिलाओं को 10 हजार रुपए मिलेंगे

बता देने की बीते 29 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रोजगार योजना की घोषणा की थी। इसके तहत 18 से 60 साल की महिलाओं को बिजनेस करने के लिए 2 लाख रुपए लोन के रूप में दिए जाएंगे। हर परिवार की एक महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को पहले 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद बिजनेस का एनालिसिस किया जाएगा। और सब ठीक रहा तो 2 लाख तक का लोन दिया जाएगा। राज्य की महिलाओं को इस स्कीम की सुविधा जीविका दीदियों के द्वारा इसका फॉर्म भरवाया दिया गया है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News