जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में जदयू के युवा नेता प्रिंस द्वारा एनडीए सरकार के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज़ी से चल रही है। प्रिंस स्थानीय स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों और लाभों के बारे में जानकारी दे रहे एवं जिन लोगों तक लाभ नहीं पहुंच रहा है उन्हें उनका समाधान कर रहे है, और उन्हें आगामी चुनाव में एनडीए के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया है।
जदयू नेता प्रिंस का कहना है कि यह सरकार हमेशा जनता के हक में फैसले लेती है और लगातार जनता के कल्याण के लिए काम करती है।
हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ की घोषणा की है। इसके तहत 20 से 25 वर्ष आयु के बेरोजगार स्नातक युवाओं को दो वर्षों तक प्रतिमाह ₹1,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल विकास में मदद करना है ।
कल ही विश्वकर्मा पूजा के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों के खाते में ₹802 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है। यह राशि वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत प्रत्येक श्रमिक को ₹5,000 के रूप में प्रदान की गई है। इस पहल से श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनके जीवन स्तर में वृद्धि होगी ।
प्रिंस ने कहा, “आज जहानाबाद में एनडीए सरकार के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में विश्वास है कि सिर्फ एनडीए ही बिहार को हर क्षेत्र में प्रगति की राह दिखा सकता है। इस बार, हम सब मिलकर एनडीए सरकार बनाएंगे और बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”
इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जा कर एनडीए के पक्ष में वोट करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। प्रिंस ने कहा, “यह चुनाव केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि यह हमारे राज्य और देश के भविष्य को लेकर एक निर्णायक संघर्ष है। हमें इस अवसर को खोने नहीं देना है और हर एक वोट की कीमत को समझते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करना है।”
प्रिंस के घर-घर चल रहे इस अभियान में यह साफ़ है कि वे चुनावों में जनता का समर्थन जुटाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके इस अभियान में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं और एनडीए के पक्ष में समर्थन बढ़ता जा रहा है।
जदयू नेता प्रिंस के इस जनसंपर्क अभियान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी साथ रहे एवं कहा कि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे बिहार में जनता में भारी उत्साह है और यह साफ़ हो रहा है कि एनडीए के पक्ष में लोगों का समर्थन बहुत मजबूत है।
Jehanabad News: JDU leader Prince is going door to door in Jehanabad assembly to encourage votes in favor of NDA.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












