DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शुक्र, अप्रैल 17, 2026

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बधाई दी। जानिए बातचीत, भारत-अमेरिका रिश्तों और टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि।

अमेरिका के भारत पर टैरिफ लगाए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्मदिवस पर दी पहली बधाई

PM Modi Birthday: Trump Extends Wishes Over Phone

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिवस है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले पीएम मोदी को जन्म दिवस की फोन करके बधाई दी है। अमेरिका के भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच पहली बार यह बात हुई है। यह कॉल मंगलवार देर रात करीब 10:53 बजे आया। प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। करीब 40 मिनट बाद रात 11:30 बजे राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए बातचीत का ज़िक्र किया। ट्रंप ने लिखा, अभी-अभी मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वे अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए एक्स पर लिखा- थैंक यू, मेरे दोस्त, प्रेसिडेंट ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और बधाई के लिए धन्यवाद।

आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका के बीच व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की मुलाकात फरवरी 2025 में वॉशिंगटन डीसी के व्हाइट हाउस में हुई थी। दोनों नेताओं ने उस समय रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, तकनीकी सहयोग और वैश्विक संकटों पर संयुक्त भूमिका को लेकर लंबी चर्चा की थी। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर दुनिया भर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फोन कॉल सबसे पहले आया, जिसने इस विशेष दिन को और अहम बना दिया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत तक का शुल्क लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दूरी बढ़ गई थी।

ट्रंप प्रशासन ने भारत से आने वाले इस्पात और एल्यूमीनियम पर भारी शुल्क लगाए। इसके साथ ही भारत को विशेष व्यापारिक लाभ देने वाली योजना से बाहर कर दिया गया, जिससे अरबों रुपये के लाभ खत्म हो गए। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया। इसमें अखरोट, बादाम और सेब जैसी वस्तुएं शामिल थीं। इस व्यापारिक टकराव के कारण दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई। ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक तौर पर कहा कि भारत आयात शुल्क लगाने में सबसे आगे है और इसे लेकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने मंचों से दोस्ताना संदेश दिए, लेकिन वार्ताओं के दौरान इस तनाव का असर साफ दिखाई दिया। इसके बावजूद रणनीतिक और सुरक्षा मामलों में दोनों देश साथ आते रहे। हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीति, रक्षा सहयोग, आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी और तकनीकी विकास जैसे विषयों पर रिश्ते मजबूत होते रहे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हुए बड़े जनसभा कार्यक्रमों ने दोनों नेताओं की दोस्ती को सामने रखा, लेकिन व्यापारिक शुल्क विवाद की वजह से उनके बीच बनी दूरी पूरी तरह खत्म नहीं हुई । अब अमेरिकी राष्ट्रपति के फोन आने के बाद दोनों नेताओं के बीच एक बार फिर नदीकियां बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप, भारत-अमेरिका संबंध, फोन पर बातचीत, टैरिफ विवाद

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News