महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कई वर्गों में बने विजेता
जहानाबाद। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के दिशा-निर्देश पर बिहार भारोत्तोलन संघ की ओर से जहानाबाद खेल भवन सह व्यायामशाला में “अस्मिता महिला भारोत्तोलन सिटी लीग” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पूनम कुमारी और बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने किया। इस मौके पर संघ के सचिव उपेंद्र कुमार, राज्य विकास समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी, जिला संघ की अध्यक्ष एवं भारतीय भारोत्तोलन संघ की कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिप्रा सोनी, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष अंशु कुमार तथा सचिव सह खेलो इंडिया कोच गिरिजेश कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
उद्घाटन संबोधन में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने खिलाड़ियों को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि जहानाबाद ने भारोत्तोलन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है और जिला प्रशासन व खेलो इंडिया स्माल सेंटर के प्रयासों से खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
प्रतियोगिता यूथ, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में आयोजित हुई।
- यूथ वर्ग में
44 किलो भार वर्ग में लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी और राखी कुमारी ने स्थान पाया।
48 किलो वर्ग में प्रतिज्ञा कुमारी, संजना कुमारी और कोमल कुमारी विजेता रहीं।
53 किलो वर्ग में दिव्या रंजन और 63 किलो वर्ग में अंशु कुमारी विजेता बनीं।
77 किलो वर्ग में मोनिका शर्मा और अमृता शर्मा ने जीत हासिल की। - जूनियर वर्ग में
48 किलो वर्ग में कुमकुम कुमारी, रिंकी देवी और काजल कुमारी ने जीत दर्ज की।
58 किलो वर्ग में श्रेया चंद्र और विभा कुमारी ने बाजी मारी।
77 किलो वर्ग में कृतिका राय विजेता बनीं। - सीनियर वर्ग में
53 किलो वर्ग में कंचन कुमारी और 58 किलो वर्ग में सपना कुमारी ने जीत हासिल की।
इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी मौजूद रहे, जिनमें उपेंद्र कुमार, अभय सुंदर, मुकेश कुमार, डॉ. शिप्रा सोनी, जसू कुमारी, जिया कुमारी, कानन कुमारी, अमरजीत कुमार, अंशु कुमार, गोपाल खत्री और गिरिजेश कुमार शामिल थे।
खिलाड़ियों के लिए वैष्णवी डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, खेल प्रेमी, मीडिया कर्मी और दर्शक मौजूद रहे और महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Jehanabad News: “Asmita Women’s Weightlifting City League” organized in Sports Bhawan
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












