शनि, अप्रैल 11, 2026

Jehanabad News: जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस का घर-घर जनसंपर्क अभियान

लोगों तक पहुँचा रहे बिहार सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

जहानाबाद जनता दल (यूनाइटेड) के युवा नेता निरंजन केशव प्रिंस इन दिनों जिले के गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड में जाकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचे।

अपने संपर्क कार्यक्रम के दौरान प्रिंस गाँवों, टोलों और शहरी बस्तियों में सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, महिला रोजगार योजना और 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लाखों परिवारों को सीधा लाभ हुआ है।

प्रिंस ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वृद्ध, विधवा, दिव्यांग और असहाय लोगों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वहीं, महिला रोजगार योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके जरिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले हैं, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के लिए राहत का काम कर रही है। इससे लाखों परिवारों को आर्थिक बचत हुई है और घरेलू खर्च का बोझ कम हुआ है।

जदयू नेता ने जनता से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और दूसरों को भी इनके बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यह सभी कदम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस संकल्प का हिस्सा हैं, जिसमें समाज के हर वर्ग तक विकास पहुँचाने का लक्ष्य है।

प्रिंस के जनसंपर्क अभियान में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणधीर, नेता मनीष शर्मा, प्रशांत, रिंकी कुमारी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता साथ रहे। इस दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बिहार सरकार की योजनाओं का स्वागत किया और प्रिंस को आश्वस्त किया कि वे सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करेंगे।

अंत में प्रिंस ने कहा – “बिहार सरकार का लक्ष्य है कि हर वर्ग को बराबरी से अवसर मिले, चाहे वह वृद्धजन हों, महिलाएँ हों या आम परिवार। हम सब मिलकर बिहार को आत्मनिर्भर और मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए ज़रूरी है कि 2025 में फिर से नीतीश सरकार बने।”

Jehanabad News: JDU leader Niranjan Keshav Prince’s door-to-door public relations campaign

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News