रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, एक गिरफ्तार

जहानाबाद जिले के रतनी-शकूराबाद थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार की शाम ग्राम मिरगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। बताया जाता है कि करीब 6 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

विवाद से गोलीबारी तक

जानकारी के अनुसार ग्राम मिरगंज निवासी घमंडी यादव और विजय यादव के बीच पिछले शुक्रवार को भी विवाद हुआ था, जिसमें लाठी-डंडे चले थे। उसी विवाद को लेकर शनिवार को घमंडी यादव के पुत्र मुना यादव ने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर विजय यादव के परिजनों पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा का फायदा उठाकर अधिकांश आरोपी भागने में सफल रहे, लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम केनदुई निवासी राहुल कुमार, पिता सुरेश यादव के रूप में हुई है। वह मुना यादव का करीबी बताया जाता है।

थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि “जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना घटी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।”

Jehanabad News: Firing over land dispute, one arrested

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News