जहानाबाद। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा अमर शहीद जगदेव बाबू के शहादत दिवस 5 सितंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महा रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में मोदनगंज प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों को रैली में शामिल होने का न्योता दिया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा ने ग्रामीणों से मिलकर अपील की कि बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा केवल एक जाति के नेता नहीं हैं, बल्कि सभी वर्गों के नेता हैं और सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं।
पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने बताया कि लगातार कई दिनों से वे प्रभारी के साथ विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली पूरी तरह ऐतिहासिक होगी। उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा सुधार, कॉलेजियम सिस्टम और संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार जैसे मुद्दों पर हमेशा जनता की आवाज को बुलंद किया है। उनका इतिहास रहा है कि वे सदन में रहते हुए भी जनता की समस्याओं पर बेबाकी से बोलते हैं और जरूरत पड़ने पर इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटते।
मोदनगंज प्रखंड के इस दौरे में प्रखंड अध्यक्ष नवलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार एवं मनोरंजन वर्मा भी मौजूद रहे।
पार्टी नेताओं का दावा है कि जहानाबाद जिले के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में लोग पटना पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे।
Jehanabad News: Public relations campaign of Rashtriya Lok Morcha in Modanganj block, call to make the historic rally of September 5 a success
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












