DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एस.एस. कॉलेज में ‘राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रनिर्माण’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Jehanabad News: एस.एस. कॉलेज में ‘राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रनिर्माण’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
IMG_20250814_165905

जहानाबाद स्थानीय एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में आईक्यूएसी और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रनिर्माण” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभावशाली संप्रेषण कौशल और गहन वैचारिक दृष्टिकोण से विषय पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहा स्वरूप ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए राष्ट्रवाद की भावना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जातीयता और सांप्रदायिकता जैसे संकुचित विचारों से ऊपर उठकर ही हम देश के सर्वांगीण विकास में योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रनिर्माण का महान लक्ष्य तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए।

Digital Women Trust

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा कुमारी ने प्राप्त किया, जबकि दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः शबनम कुमारी और अमित कुमार को मिला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।

Jehanabad News: S.S. College organized a speech competition on the topic of ‘Nationalism and Nation Building’

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़