DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दिव्यांगजनों के लिए जहानाबाद में विशेष रोजगार कैम्प

Jehanabad News: दिव्यांगजनों के लिए जहानाबाद में विशेष रोजगार कैम्प
IMG_20250814_130348

जहानाबाद जिला नियोजनालय, जहानाबाद की ओर से दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार कैम्प-सह-कैरियर एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने की।

उन्होंने बताया कि तकनीकी अथवा अन्य किसी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवक-युवती अब राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS) पोर्टल पर निबंधन कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पात्र लाभार्थियों को 15 हज़ार रुपये तक के टूल किट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने कौशल के आधार पर रोजगार सृजित कर सकें।

इस अवसर पर PNB RSETI, जीविका, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि तथा पटना से आए प्रशिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वरोजगार और प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में दर्जनों दिव्यांगजन शामिल हुए और रोजगार व प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही “नन्हे कदम” पहल पर भी चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य है—समाज के वंचित और विशेष जरूरत वाले वर्गों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना।

Jehanabad News: Special employment camp for disabled people in Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़