जहानाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जहानाबाद जिले के प्रसिद्ध बराबर पहाड़ियों में चल रहे वानवर श्रावणी मेले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर और आसपास के इलाकों का भ्रमण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।







मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही चाक-चौबंद थीं। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा के उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बराबर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को भी रेखांकित किया और कहा कि यह स्थल बिहार के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वानवर मेले में हर साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए यहां की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार आवश्यक है।



मुख्यमंत्री के साथ जिले के वरीय पदाधिकारी, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आम लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
उल्लेखनीय है कि श्रावण माह के अवसर पर बराबर की पहाड़ियों में लगने वाला वानवर मेला धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा के लिए आते हैं।
CM Nitish Kumar visited Vanavar Shravani Mela in Jehanabad, Inspected Various Ongoing Development Projects on Barabar Hills
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












