🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक- 25 जुलाई 2025
दिन – मंगलवार
मेष: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस्य त्यागें और अपने उद्देश्य को पूरा करने में जी-जान लगा दें। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा।
वृषभ: सतर्क रहें, हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मिथुन: परिवार के कार्यों में व्यय की वृद्धि होगी। संतान से संबंधित कार्य चिंता व तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी अस्वस्थ रह सकते हैं। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस-पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।
कर्क: आपकी मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं।
सिंह: लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर में पीड़ा संभव है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या: सही समय पर लिया गया निर्णय आपके हित में रहेगा। संतान के कटु वचनों से मन आहत हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। कलह और झंझटों से दूर रहें।
तुला: कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
वृश्चिक: माता-पिता आपके किए गए कार्यों की अवहेलना कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं।
धनु: धार्मिक लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। घर-बाहर आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
मकर: आजीविका के नए संसाधन प्राप्त होंगे। संतान द्वारा किए गए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच सकती है। किसी विशेष व्यक्ति के प्रति आकर्षण रहेगा। अपरिचितों पर अत्यधिक विश्वास से हानि हो सकती है।
कुंभ: अपने इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें, दूसरों पर भरोसा न करें। शत्रु परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
मीन: आप जो कहते हैं, वह करते नहीं, अपने वादों को समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य आपके पक्ष में रहेंगे
यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












