DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: दर्दनाक हादसा: संगम घाट पर डूबने से बच्ची की मौत,

दो बच्चों को बचाया गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, इलाके में पसरा मातम

जहानाबाद,जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी संगम घाट पर  एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बच्ची स्वाति कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, साथ में मौजूद दो अन्य बच्चों को स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंबेडकर नगर मोहल्ले की रहने वाली स्वाति कुमारी अपने दो दोस्तों के साथ घाट के पास खेल रही थी। इसी दौरान तीनों बच्चे अचानक नदी में फिसलकर गिर गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन स्वाति गहरे पानी में समा गई।

बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को नदी से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही स्वाति के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संगम घाट पर इससे पहले भी कई बार डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थायी और ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ जाने के बावजूद घाट पर कोई चेतावनी चिन्ह या सुरक्षा घेराबंदी नहीं की गई है, जिससे बच्चे और लोग बेखौफ घाट के पास पहुंच जाते हैं।

स्थानीय निवासियों की मांग:
लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संगम घाट को बच्चों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाए, वहां सुरक्षा घेरा बनाया जाए और लाइफगार्ड की तैनाती की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Jehanabad News: Tragic accident: Girl dies due to drowning at Sangam Ghat,

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News