DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: मोहसिन अली मासूमी उर्फ बबलू मासूमी बने जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जहानाबाद के वरिष्ठ जदयू नेता मोहसिन अली मासूमी उर्फ बबलू को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की राजनैतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।और इस नियुक्ति के साथ उन्होंने फिर से पार्टी के शीर्ष रणनीतिक समूह में जगह बना ली है।
मोहसिन अली मासूमी उर्फ बबलू का राजनीतिक और सामाजिक जीवन बेहद सक्रिय और प्रभावशाली रहा है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा,
“मैं महान समाजवादी नेताओं जयप्रकाश नारायण, डॉ. लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से प्रेरित हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और विचारधारा पर पूर्ण भरोसा है और मैं पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करता रहूंगा।”

मोहसिन अली मासूमी उर्फ बबलू समता पार्टी के संस्थापक के समय से ही पार्टी को मजबूत बनाने में काम किया है और पार्टी ने उनको बहुत सारे राजनीतिक पदों से नवाजा है और बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी भी दी है।इसमें ऑल इंडिया माइनॉरिटी के जनरल सेक्रेट्री बिहार समता पार्टी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे और अपने समय में उन्होंने पार्टी को मजबूत किया है।

उनके मनोनयन पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मुरारी यादव, मेराज अहमद शुडू, मनोरमा देवी, प्रवीला कुशवाहा, मो. शमशाद शाई, मनोज चंद्रवंशी, श्यामदेव चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह, रिकी देवी, शिया मणि देवी, कौशलेंद्र वर्मा, सतीश कुमार सिन्हा, दिनेश वर्मा सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह मनोनयन न केवल मोहसिन अली मासूमी उर्फ बबलू के संगठनात्मक अनुभव का सम्मान है, बल्कि जहानाबाद जिले के लिए भी गौरव का विषय है।

Jehanabad News: Mohsin Ali Masoomi alias Bablu Masoomi becomes member of JDU state political advisory committee, wave of happiness among party workers

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News