DW Samachar – Header
BREAKING

उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से मुलाकात की, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला बोले- पहलगाम हमले में स्थानीय लोगों का भी सहयोग

पिता-पुत्र का केंद्र को सपोर्ट: उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से मुलाकात की, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला बोले- पहलगाम हमले में स्थानीय लोगों का भी सहयोग पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान को करारा जवाब देने को लेकर मोदी सरकार का पूरा सपोर्ट कर … Read more

CM of Jammu and Kashmir Omar Abdulla meet PM Modi, extened his full cooperation

पिता-पुत्र का केंद्र को सपोर्ट: उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से मुलाकात की, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला बोले- पहलगाम हमले में स्थानीय लोगों का भी सहयोग

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान को करारा जवाब देने को लेकर मोदी सरकार का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं । आज शनिवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच में कुछ देर तक बैठक चली। इसके बाद उमर अब्दुल्ला पीएमओ से निकल गए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में पहलगाम हमले पर चर्चा हुई है। इसके बाद नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। पहलगाम हमले के बाद इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

वहीं पहलगाम अटैक के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हालात नॉर्मल है, लोगों को ज्यादा से ज्यादा आना चाहिए‌। डरना नहीं चाहिए, जो डर गया वो मर गया। उन्होंने आगे कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर और कटरा भी आएं। हम आतंकवाद से थक चुके हैं। आतंकवाद को खत्म करना जरूरी है और इसके लिए प्रधानमंत्री जो भी कार्रवाई करेंगे, हम उनके साथ हैं और उसका इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत महात्मा गांधी का देश है और यहां हिंसा की नहीं, अहिंसा की परंपरा है। हमने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो हम उसकी पानी की सप्लाई रोक देंगे, लेकिन हम उन्हें मारेंगे नहीं, क्योंकि हम उतने क्रूर नहीं हैं जितने वे हैं। भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है और आतंक के खिलाफ कड़े कदम जरूर उठाएगा, लेकिन हमारी संस्कृति किसी को खत्म करने की नहीं है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट होने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं समझता कि ये चीजें हो सकती है, जब तक कोई इनका साथ न दें। वो वहां से आए, किस तरह आए?’

अब्दुल्ला के बयान पर पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कड़ी आपत्ति जताई है। महबूबा ने एक्स पर लिखा- फारूक अब्दुल्ला जैसे वरिष्ठ कश्मीरी नेता का ऐसा बयान देश के बाकी हिस्सों में रह रहे कश्मीरी छात्रों, व्यापारियों और मजदूरों के लिए खतरा बन सकता है। पहलगाम में हुए अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ आयात-निर्यात बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़