DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नगर परिषद का कारनामा: नाला सफाई के नाम पर सड़कों पर फैला कचरा, लोगों में आक्रोश

Jehanabad News: नगर परिषद का कारनामा: नाला सफाई के नाम पर सड़कों पर फैला कचरा, लोगों में आक्रोश
IMG_20250504_102446

जहानाबाद नगर परिषद जहानाबाद एक बार फिर अपने कार्यशैली को लेकर सवालों के घेरे में है। रविवार के दिन शहरवासियों ने नगर परिषद की लापरवाही पर खुलकर नाराजगी जताई। मामला फिदा हुसैन रोड पर नाले की सफाई से जुड़ा है, जहां लाखों रुपए की लागत से नाले की सफाई तो कराई जा रही है, लेकिन निकाले गए कचरे को मलहचक रोड से लेकर एरोड्राम सड़क तक खुले में गिराया जा रहा है।

यह कचरा दर्जनों मोहल्लों के लिए गंदगी और दुर्गंध का कारण बन चुका है। मलहचक–एरोड्राम सड़क जैसे व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले लोग नाक पर रुमाल रखकर चलने को मजबूर हैं। कीचड़ से लथपथ सड़कों पर आवागमन बाधित हो रहा है और संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि नियम के अनुसार नाले से निकाले गए कचरे को ट्रैक्टर पर प्लास्टिक में ढंककर शहर से बाहर ले जाना चाहिए, लेकिन यहां बिना प्लास्टिक कवर के ट्रैक्टर से कचरा ढोया जा रहा है, जो रास्ते में ही गिरता जा रहा है और सफाई के बजाय गंदगी फैला रहा है।

लोगों ने इस कुप्रबंधन पर जिलाधिकारी और राज्य सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि सफाई के नाम पर यह दिखावटी कार्यशैली अब बर्दाश्त के बाहर है और नगर परिषद को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

Jehanabad News: City Council’s feat: Garbage spread on roads in the name of drain cleaning, people angry

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़