जहानाबाद सेवानिवृत्त पशुपालन पदाधिकारी एवं मौर्य शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामलखन सिंह के निधन पर हरिहर प्रसाद कुशवाहा छात्रावास में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। रामलखन सिंह न केवल एक समर्पित अधिकारी रहे, बल्कि कुशवाहा संघ और मौर्य शिक्षक संघ के माध्यम से उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य भी किया।
शोक सभा के दौरान उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामलखन सिंह ने पशुपालन और शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने संगठनात्मक नेतृत्व के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए भी अहम भूमिका निभाई।
सभा में उपस्थित लोगों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि रामलखन सिंह का जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर डॉ. राजदेव प्रसाद, सुरेश प्रसाद वर्मा, अनिल कुशवाहा, सत्येन्द्र कुमार मेहरा, प्रो. चन्द्र शेखर प्रसाद, कृष्ण चन्द्र वर्मा, अरविन्द कुमार राकेश, शगुनी सिंह, जय प्रकाश नारायण सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, राज ऋषि प्रसाद, नवीन शंकर, संतोष कुमार, सुधीर कुमार, बैजनाथ सिंह, प्रमोद मौर्य, राम कुमार, जितेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, सुमंत कुमार, दिलीप सिंह, अवधेश कुमार, रंजीत कुमार वर्मा, रविश कुमार, धन्नजय कुमार, सोनु कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, सुधीर मौर्य, नागेन्द्र कुमार, जयंत कुमार, दिनेश प्रसाद सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोक सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jehanabad News: Condolence meeting organized at Harihar Prasad Kushwaha hostel on the death of Ramlakhan Singh, social organizations paid tribute
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












