DW Samachar – Header
BREAKING

Jehananad News: सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था उजागर, ड्यूटी से गायब रहीं डॉक्टर, इलाज के लिए तड़पती रही मरीज

Jehananad News: सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था उजागर, ड्यूटी से गायब रहीं डॉक्टर, इलाज के लिए तड़पती रही मरीज
InShot_20250410_130805095

जहानाबाद जिले के एकमात्र सदर अस्पताल की दुर्दशा एक बार फिर सामने आ गई है। डॉक्टरों की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण आम जनता को इलाज के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा है। ताजा मामला बुधवार रात का है, जब एक गंभीर रूप से बीमार महिला इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उसे घंटों तड़पना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवा गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की पत्नी बिंदू देवी शाम 8 बजे के पहले ही अस्पताल पहुंच गई थीं और पर्ची कटवाकर डॉक्टर के आने की प्रतीक्षा कर रही थीं। लेकिन रात 10 बजे तक भी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सोनी कुमारी अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी, लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं था।

डॉक्टर की अनुपस्थिति की जानकारी मिलने पर जब मीडिया द्वारा सिविल सर्जन से इस संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने जांच का आश्वासन देकर बात रख दे। वहीं, डॉक्टर सोनी कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल केवल रिंग होता रहा, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब मरीजों को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा हो। सदर अस्पताल की अव्यवस्था, डॉक्टरों की मनमानी और सिविल सर्जन की निष्क्रियता ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित महिला के पति धर्मेंद्र पंडित ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाया जाए और ड्यूटी से गायब रहने वाली डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़