DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को लोजपा (रा) ने किया सम्मानित

जहानाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आज जहानाबाद के एक निजी हॉल में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने की।

इस अवसर पर सम्मानित व्यक्तियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है और इसी उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व ने एक महीने के विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

  • 26 मार्च: किसान पंचायत एवं कृषि नीति पर चर्चा
  • 29 मार्च: महिला सशक्तिकरण सम्मेलन

सम्मान समारोह में शामिल प्रमुख लोग

इस कार्यक्रम में जिला महासचिव अरविंद शर्मा, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार, युवा जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष कंचन कुमार, पप्पू दास सहित कई लोजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा गया, जिन्होंने समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने इस आयोजन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News