DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महादलित टोले में हथिया चापाकल गाड़े जाने की विधान पार्षद ने की मांग

Jehanabad News: महादलित टोले में हथिया चापाकल गाड़े जाने की विधान पार्षद ने की मांग
IMG-20250304-WA0056

2487 महादलित टोले में है पेयजल की समस्या

गर्मी के मौसम में ज्यादा होती है परेशानी

Digital Women Trust

जहानाबाद ।विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने विधान परिषद में हथिया चापाकल गाड़े जाने की मांग की है। उन्होंने सदन में संबंधित मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे महादलित टोले हैं जहां पेय जल की समस्या कायम रहती है। उन्होंने कहा कि कम से कम प्रत्येक महादलित टोले में एक-एक हथिया चापाकल होना चाहिए। जिससे पेयजल की समस्या कायम न हो। कुमार नागेंद्र ने समस्या को उजागर करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के तीन जिलों में 2487 महादलित टोले ऐसे हैं जहां पेयजल की समस्या कायम रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा काम करने की बात कही जा रही है। लेकिन एक साल से अब तक काम नहीं हो सका है। बताते चलें कि जहानाबाद तथा अरवल जिले में भी बड़ी संख्या में ऐसे दलित टोले हैं जहां गर्मी के मौसम में लोगों को प्यास बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सरकार की नल जल योजना भी सभी जगह उपलब्ध नहीं है। गर्मी के मौसम में भूजल स्तर में भी तेजी से गिरावट हो जाता है। जिसके कारण साधारण चापाकल पानी उगलना बंद कर देते हैं। इस स्थिति में हथिया चापाकल लोगों का प्यास बुझाने का बड़ा माध्यम हो सकता है। विधान पार्षद के इस मांग पर राजद के जिला प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे महादलित टोले में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। अशुद्ध पानी पीने से दलित समाज के लोग कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इस स्थिति में हथिया चापाकल शुद्ध पेयजल का बड़ा माध्यम बनेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़