
जहानाबाद के हाईवे और देना रोड पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं। होली पर्व के दौरान भी दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को महज 5 मिनट के अंतराल में एक ही स्थान पर दो सड़क हादसे हुए, जिससे हड़कंप मच गया।
जहानाबाद के इमलिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित वाहन के कारण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें रोहित कुमार और अमन कुमार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक चितकोहरा, पटना के निवासी हैं और अपने रिश्तेदार के घर टाटा जा रहे थे। इसी दौरान हिमालय मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल युवक पीएमसीएच रेफर
घायलों को तुरंत कड़ौना पुलिस के ASI शाहनवाज खान और ASI हरेंद्र कुमार यादव की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा। डॉक्टरों की टीम ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
एक की हालत नाजुक
डॉक्टरों के अनुसार, एक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरे का भी इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












