DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: तेज रफ्तार हाईवा ने कार में मारी ठोकर, चार लोग बुरी तरह घायल

Jehanabad News: तेज रफ्तार हाईवा ने कार में मारी ठोकर, चार लोग बुरी तरह घायल
Jehanabad News Speeding highway hits car, four people badly injured

जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती, दो की हालत नाजुक

जहानाबाद: एनएच-83 पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित हाईवा ने कार में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कार सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। गया-पटना रोड पर कनोदी के पास गुरुवार शाम करीब 9 बजे यह दुर्घटना हुई। मदारपुर निवासी कुछ लोग कार से पटना से जहानाबाद लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

Digital Women Trust

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार सभी लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए और तड़पते रहे। हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया।

संयोग से पटना से लौट रही एक एम्बुलेंस के चालक की नजर घायलों पर पड़ी। उसने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया और घायलों के परिजनों को सूचित किया।

घायलों की पहचान:

  • सत्येंद्र विश्वकर्मा (गंभीर)
  • सौरभ कुमार (गंभीर)
  • नितिकेत कुमार
  • शुभम कुमार

सत्येंद्र और सौरभ की हालत नाजुक

डॉक्टरों के अनुसार, सत्येंद्र विश्वकर्मा और सौरभ कुमार की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर करने पर विचार किया जा रहा है।

घायल परिजन संजू कुमार ने बताया कि हम सभी पटना से घर लौट रहे थे, तभी कनोदी के पास हाईवा ने हमारी कार को टक्कर मार दी और भाग निकला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हाईवा चालक की तलाश जारी है और दोषी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़