DW Samachar – Header
BREAKING

2 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

2 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा
Baba Kedarnath Dham Doors to Open on May 2, Char Dham Yatra Begins April 30
Baba Kedarnath Dham Doors to Open on May 2, Char Dham Yatra Begins April 30

महाशिवरात्रि पर हुई कपाट खुलने की तिथि की घोषणा

27 अप्रैल को ऊखीमठ में भैरव पूजा, 1 मई को केदारनाथ पहुंचेगी डोली

Digital Women Trust

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत, 4 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का एलान हो गया है। इस साल 2 मई को सुबह 7 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व बाबा के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। केदारनाथ धाम में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और पंच केदार में प्रमुख स्थान रखते हैं। हर साल शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण छह महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। इस दौरान पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होती है। महाशिवरात्रि पर पुजारियों और विद्वानों की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम तय किया गया। निर्धारित तिथि के अनुसार, 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में भैरव पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बाबा केदार की डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी। बाबा केदार की डोली 28 अप्रैल को गुप्तकाशी, 29 अप्रैल को फाटा, 30 अप्रैल को गौरीकुंड पहुंचेगी। 1 मई को बाबा की डोली केदारनाथ पहुंचेगी। 2 मई को सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस बार उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होगी। सबसे पहले अक्षय तृतीया पर मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।उसके बाद 2 मई केदारनाथ धाम के पाठ खुलेंगे। 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालु के लिए खोले जाएंगे। चारों धामों के कपाट खुलने की तारीखों का एलान होने के बाद सरकार ने यात्राओं की तैयारियां जोर-जोर से शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़