DW Samachar – Header
BREAKING

Weather Update: मौसम का अनोखा मिजाज: गर्मी में भी सर्दी का एहसास, अगले चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Weather Update: मौसम का अनोखा मिजाज: गर्मी में भी सर्दी का एहसास, अगले चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
Weather Changes from Delhi-NCR to Uttarakhand; Cloudy Skies and Rain Persist, Expected to Continue for Two Days

पिछले 15 दिनों से मौसम करवट ले रहा है । कभी लगता है कि गर्मी शुरू हो गई वहीं दूसरे दिन एहसास होता है कि अभी ठंडी कुछ दिन रहेगी। कल देश भर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। माना जाता है कि शिवरात्रि के बाद गर्मी की शुरुआत हो जाती है। लेकिन अभी मौसम के मिजाज को देखते हुए कुछ दिन और बारिश और बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की है। अगर बात करें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तो सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टबेंस का असर जम्मू-कश्मीर से लेकर गिलगिट-बाल्टिस्तान, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 25 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि आज से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।वहीं हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 1 मार्च को भी हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। बीते दिन राज्य के कुकुमसेरी में -11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। मध्यप्रदेश में हल्की ठंड ने फिर से दस्तक दी है। पिछले 3 दिन से दिन और रात के पारे में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं, सोमवार को भोपाल में बादल छाए रहे, जबकि पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। इसके बाद भी पारे में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

मैदानी राज्यों में तापमान में होगी बढ़ोतरी, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में बढ़ेगी गर्मी–

Digital Women Trust

वहीं राजस्थान में आज तापमान में और बढ़ोतरी होगी। महाशिवरात्रि के बाद 27 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। अगले 24 से 48 घंटे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है। मुंबई, महाराष्ट्र और ठाणे के आसपास जिलों में अगले 2 दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, दिल्ली का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा कर्नाटक के तटीय इलाकों और गुजरात में गर्मी और नमी इस हफ्ते बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर रात के तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कुछ स्थानों पर उत्तराखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर और देश के शेष हिस्सों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़