DW Samachar – Header
BREAKING

Uttarakhand: हनोल में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने छात्राओं और स्थानीय लोगों से योजनाओं का लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल देहरादून में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से भी मुलाकात कर उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद … Read more

CM Dhami Takes Feedback from Students and Locals During Morning Walk in Hanol
CM Dhami Takes Feedback from Students and Locals During Morning Walk in Hanol
CM Dhami Takes Feedback from Students and Locals During Morning Walk in Hanol

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल देहरादून में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से भी मुलाकात कर उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार विधानसभा में बहुत ऐतिहासिक काम किए गए हैं। एक कानून और बना दिया गया जिसकी प्रतीक्षा उत्तराखंड राज्य को लंबे समय से थी। इसके लिए अनेक मंचों पर लगातार आवाज उठती थी कि उत्तराखंड की जो हमारी जमीन और संसाधन हैं उनका दुरुपयोग हो रहा है। लोग यहां आकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खराब कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महासू महाराज की कृपा से राज्य के देवतुल्य जनता से किए गए सारे वचन पूरे किए।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: 

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़