
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर दोपहर बाद बिहार पहुंचेंगे। बिहार की धरती से पीएम मोदी देश भर के किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भी जारी करेंगे। वहीं रविवार को प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे मध्य प्रदेश पहुंचे थे। पीएम मोदी ने सबसे पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर में बालाजी कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शात्री ने कहा कि इस अस्पताल पीएम मोदी के मां के नाम का एक वॉर्ड होगा। पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी शामिल थे। इसके बाद प्रधानमंत्री रविवार भोपाल पहुंच गए । पीएम मोदी ने रविवार शाम करीब दो घंटे से ज्यादा तक एमपी के मंत्रियों, बीजेपी विधायकों-सांसदों और चुनिंदा पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई थी। बैठक करीब सवा दो घंटे तक चली। प्रधानमंत्री के मध्य प्रदेश दौरे का आज दूसरा दिन है। वह भोपाल में इन्वेस्टर्स समिट समिट का उद्घाटन करेंगे। ये समिट दो दिन तक आयोजित है।
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पीएम मध्य प्रदेश की 18 से ज्यादा नई नीतियों का अनावरण करेंगे। इनमे उद्योग, खाद्य, निर्यात, एमएसएमई, स्टार्ट-अप, जीसीसी, सेमीकंडक्टर, ड्रोन, पर्यटन, फिल्म निर्माण से जुड़ी नीतियां शामिल हैं। समिट में हिस्सा लेने के लिए 50 से ज्यादा देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भोपाल पहुंच चुके हैं। भोपाल से प्रधानमंत्री सीधे बिहार रवाना होंगे। इस दौरान वह पूर्णिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर भागलपुर पहुंचकर किसान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भागलपुर में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ पीएम बिहार में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा, जिसे लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पीएम मोदी के साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे से एनडीए अपनी ताकत भी दिखाएगा। इस दौरे की तैयारी एनडीए के सभी नेता मिलकर कर रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे से पहले एनडीए की टीम ने पूर्णिया में बैठक की। इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मंगल पांडे, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा, नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
पीएम के दौरे को तेजस्वी यादव ने कहा- वह झूठे वादे कर फिर से धोखा देने बिहार आ रहे–
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। पीएम के आने से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उन पर जमकर हमला बोला है। लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री आज बिहार आ रहे हैं। इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी। चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, न ये देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह झूठे वादे कर फिर से धोखा देने बिहार आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इस साल बिहार में चुनाव होंगे। मैंने कहा था कि दिल्ली चुनाव के बाद सब लोग बिहार की ओर बढ़ेंगे। यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। लेकिन जब वह आते हैं, तो वह झूठे वादे करते हैं, बिहार के लोगों को धोखा देते हैं। किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया है। वह कहते थे कि वह किसानों की आय दोगुनी करेंगे। मुद्रास्फीति ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। बिहार को बजट में धोखा दिया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने एनडीए को 20 साल तक दो-इंजन की सरकार चलाने का मौका दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल से केंद्र में हैं। नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं। साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश के मामले में बिहार सबसे नीचे है। किसानों की आय के मामले में भी बिहार सबसे नीचे है। बेरोजगारी, पलायन, गरीबी में बिहार नंबर एक है। बिहार में किसानों की समस्या अन्य राज्यों की समस्या से ज्यादा है। बिहार में किसान मर रहे हैं। इनलोगों ने किसानों के कुछ नहीं किया। इन सब चीजों की इन्हें परवाह नहीं है। इन्हें बस वोट से मतलब है। इन्हें बिहारियों से मतलब नहीं है। बिहार आएंगे तो लिट्टी चोखा खाएंगे। मधुबनी पेंटिंग देखेंगे। 11 साल से आप प्रधानमंत्री हैं लेकिन अब तक बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया है। वह केवल जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं। पीएम मोदी बिहार दौरे के बाद आज शाम को असम के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वो सांस्कृतिक कार्यक्रम झुमोर बिनंदिनी में शामिल होंगे। ये असम का एक पारंपरिक फोक डांस है। इसमे करीब 8 हजार से ज्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने पर किया जा रहा है। पीएम गुवाहाटी में एडवांटेज असम निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












