DW Samachar – Header
BREAKING

Patna News: भीषण सड़क हादसा, बालू लदे ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, मची चीख-पुकार

Patna News: भीषण सड़क हादसा, बालू लदे ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, मची चीख-पुकार
Patna News: Horrific road accident: Sand laden truck collides with auto, 7 killed
Patna News: Horrific road accident: Sand laden truck collides with auto, 7 killed
Patna News: Horrific road accident: Sand laden truck collides with auto, 7 killed

पटना के मसौढ़ी में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पास के एक पानी भरे गड्ढे (पइन) में जा गिरे।

यह दुर्घटना मसौढ़ी-नौबतपुर मार्ग पर धनीचक मोड़ के पास हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ट्रक का एक्सेल अचानक टूट गया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराया। टक्कर के प्रभाव से ट्रक और ऑटो दोनों गड्ढे में गिर गए, जिसमें ट्रक ऊपर था और ऑटो उसके नीचे दब गया। ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिससे सवार मजदूरों के बचने की कोई संभावना नहीं बची।

Digital Women Trust

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से शवों को बाहर निकाला। मसौढ़ी के एसडीओ नव वैभव ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य रात में ही शुरू कर दिया गया था और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

मजदूरी कर लौट रहे थे मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर थे, जो रोजाना की तरह पटना में मजदूरी करके अपने गांव लौट रहे थे। वे तारेगना स्टेशन पर उतरे और फिर ऑटो से खराट गांव जा रहे थे। इसी दौरान नूरा बाजार के पास यह दुर्घटना हो गई। ऑटो में कुल 12 मजदूर सवार थे, जिनमें से 7 की मौत हो गई और बाकी घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है। ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बालू लदे ट्रकों की मनमानी और खराब सड़कों के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

वहीं इस घटना से गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया है। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर अपना आक्रोश जाहिर किया है। पुलिस प्रसाशन ग्रामीणों को समझाने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है।प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़