
रिजर्व बैक ऑफ इंडिया यानी कि RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव होंगे।
शक्तिकांत दास आरबीआई गवर्नर के रूप में 6 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद पिछले साल दिसंबर में रिटायर हुए थे।रिटायरमेंट के कुछ महीने बाद अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। फिलहाल प्रमोद कुमार मिश्रा पीएम के मुख्य सचिव हैं। इनके साथ-साथ अब शक्तिकांत दास भी मुख्य सचिव की भूमिका में नजर आएंगे।
इस नियुक्ति पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कहा कि दास की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ-साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी। एसीसी के आदेश से कहा गया है कि वह प्रधानमंत्री-1 के प्रधान सचिव डॉ.पीके मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में काम करेंगे।

क्या क्या हैं उपलब्धियां:
शक्तिकांत दास 1980 बैच के रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इन्होंने दिसंबर 2018 से छह वर्षों तक आरबीआई प्रमुख के रूप में अपनी सेवा दी है। उनके पास चार दशकों में शासन के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है। उन्होंने वित्त, टैक्सेशन, उद्योग, बुनियादी ढांचे आदि क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















