DW Samachar – Header
BREAKING

Weather News: दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड तक बदला मौसम, बादलों की घेराबंदी और बारिश जारी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा

Weather News: दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड तक बदला मौसम, बादलों की घेराबंदी और बारिश जारी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा
North India Weather Update: Relief with a Twist as Rain Brings Cool Breezes, Lightning Kills 22 in Bihar
Weather Changes from Delhi-NCR to Uttarakhand; Cloudy Skies and Rain Persist, Expected to Continue for Two Days

Weather Changes from Delhi-NCR to Uttarakhand; Cloudy Skies and Rain Persist, Expected to Continue for Two Days

दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर राजधानी देहरादून में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं और रिमझिम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल ऐसे ही बारिश और बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सुबह से बारिश होने से मौसम घना हो गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद 19 तारीख की रात से ही प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही हल्की बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। खासकर स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं उत्तरकाशी के खरसाली हर्षिल समेत अन्य क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून समेत आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है ।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आया बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि 28 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 21 फरवरी को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में देर रात बारिश दर्ज की गई। उसके बाद सुबह की शुरुआत भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोपहर के समय धूप निकलने की संभावना जताई गई है, लेकिन तेज हवाओं और बारिश से तापमान पर अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक से दो दिनों तक इन शहरों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

weather
मौसम
aaj ka mausam
आज का मौसम
कल का मौसम
weather update
आज का मौसम कैसा रहेगा
वेदर
आज शाम का मौसम
मौसम का हाल
imd
आज का मौसम कैसा है
आज का मौसम का हाल
कल मौसम कैसा रहेगा?
मौसम कल
क्या आज बारिश होगी?
mausam vibhag
आज के मौसम की जानकारी
weather weather
आज का बारिश का मौसम
aaj ke mausam ki jankari
आज मौसम कैसा रहेगा
आज मौसम क्या है
आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग तापमान बारिश

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़