DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, भाजपा हाई कमान ने लगाई मुहर

Shalimarbagh MLA Rekha Gupta to be new Chief Minister of Delhi, only 4th women Delhi CM
Shalimarbagh MLA Rekha Gupta to be new Chief Minister of Delhi, only 4th women Delhi CM
Shalimarbagh MLA Rekha Gupta to be new Chief Minister of Delhi, only 4th women Delhi CM

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस आज खत्म गया। बीजेपी ने बुधवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी। पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम का एलान किया गया। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। वह हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनके दादा आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं। रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं। इसी वजह से संघ ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने मान लिया।रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की। उन्होंने आप की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। वहीं शुरुआत से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़ी हुई हैं। इस वक्त वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News