
गया। गया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार जिले के डोभी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चतरा मोड़ के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।
टेक्निकल सेल की रिपोर्ट पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। डोभी और बहेरा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर वे भारत गैस एजेंसी रोड की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य को दौड़ाकर दबोच लिया गया।



घायल अपराधी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सकल बीघा निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरे पकड़े गए बदमाश की पहचान को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी और शेरघाटी डीएसपी मौके पर पहुंचे। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












