DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Gaya News: फायर ब्रिगेड में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Gaya News: Female constable posted in fire brigade committed suicide, police started investigation

गया।

मृतक महिला सिपाही की पहचान भागलपुर थाना क्षेत्र के बसन्तपुर गांव के चंदन कुमार के 26 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गई। है। इधर, सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस एवं शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र कुमार मौके पर दलबल के साथ पहुंचे हैं। एसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की मामला सामने आयी है। महिला सिपाही ने किस कारण से फांसी का फंदे लगाकर आत्महत्या की है इसका अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हालांकि सूत्रों से बताया जाता है कि पारिवारिक कलह के वजह से ही महिला सिपाही ने आत्महत्या की है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच में जुट गई है और वरीय अधिकारी के निर्देश पर एफएसएल टीम को भी भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है।

बच्चों से दूर होने का दर्द या कोई और वजह?

बिहार के भागलपुर जिले के बसंतपुर गांव निवासी ज्योति कुमारी की आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार ज्योति अपने सरकारी आवास की रंगाई पुताई करवा रही थी, इसका मतलब वह खुश थी और भविष्य के कुछ सोंच रही थी। लेकिन उसके इस कदम से लोग बिल्कुल हैरान हैं।

हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना से तीन दिन पहले उनके पति चंदन कुमार यादव उनके दो छोटे बच्चों (5 साल की बेटी और 2 साल का बेटा) को वहां से लेकर गांव चले गए थे। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों से दूर होने की वजह से ज्योति मानसिक रूप से परेशान थीं और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News