DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad: बिहार को गाली देने वाली शिक्षिका पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Jehanabad: बिहार को गाली देने वाली शिक्षिका पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
Jehanabad KV teacher whose abusive video viral on

सोशल मीडिया पर बीते मंगलवार से वायरल हो रहे वीडियो पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बड़ी करवाई की है और शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

बिहार के जहानाबाद में केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका दीपाली शाह (Dipali Shah) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। आपको बता से की  शिक्षिका दीपाली की पोस्टिंग जहनाबाद के केन्दीय विद्यालय में हुई थी। जहानाबाद मिले पोस्टिंग और यहां के माहौल से शिक्षिका दीपाली शाह इतनी नाराज हुई कि पूरे बिहार और बिहार में रह रहे लोगों और उनके तौर तरीकों पर जमकर भड़ास निकाली, इतना ही नहीं शिक्षिका की नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि पूरे वीडियो में बिहार को कोसते और यहां के लोगों को गालियां देती नजर आ रही हैं।

Digital Women Trust

बीते मंगलवार को वीडियो वायरल होते ही तहलका मच गया, सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स आने शुरू हो गए। इस घटना ने पुलिस-प्रशासन के भी कान खड़े कर दिये। कल से शुरू हुई इस घटनाक्रम पर विद्यालय प्रशासन पहले बचते नजर आया, लेकिन लोगों की नाराजगी और बढ़ते दवाब के कारण आज शिक्षिका दीपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़