DW Samachar – Header
BREAKING

कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन पर राहुल गांधी के बयान से भड़के भाजपा नेता, दिया तीखा जवाब

कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन पर राहुल गांधी के बयान से भड़के भाजपा नेता, दिया तीखा जवाब
BJP Leaders React Strongly to Rahul Gandhi's Statement at Congress Headquarters Inauguration

BJP Leaders React Strongly to Rahul Gandhi’s Statement at Congress Headquarters Inauguration

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया जिसकी जमकर आलोचना हो रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए ‘इंडियन स्टेट’ को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। राहुल ने कहा कि ‘ये मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर आप मानते हैं कि यह सिर्फ बीजेपी या आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन के खिलाफ है, तो समझ लीजिए कि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हमारी लड़ाई भारतीय राज्यों से भी है। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी आड़े हाथ लिया। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा- मोहन भागवत कह रहे हैं कि 1947 में भारत को सच्ची आजादी नहीं मिली थी। मोहन भागवत का यह बयान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ हर एक भारतीय नागरिक का अपमान है। भागवत का कमेंट हमारे संविधान पर हमला है। राहुल ने कहा कि भागवत के हिसाब से अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई का कोई महत्व ही नहीं है।

Digital Women Trust

मोहन भागवत अगर किसी और देश में ऐसे बयान देते तो गिरफ्तार हो जाते। उनके खिलाफ केस भी चलाया जाता। दरअसल, भागवत ने 13 जनवरी को इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मनों का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस टिप्पणी से कांग्रेस का घिनौना सच’ सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ‘हम अब भाजपा, आरएसएस और ‘इंडियन स्टेट’ (भारतीय राज व्यवस्था) से लड़ रहे हैं’। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्यों से लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के भाषण की एक क्लिप शेयर की है। मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी ने अब भारतीय

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़