DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली-एनसीआर में दिखी कोहरे की घनी चादर, 26 ट्रेनें लेट, उड़ानों पर भी कोहरे का असर

Dense Fog Engulfs Delhi-NCR: 26 Trains Delayed, Flights Disrupted दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज बुधवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला है। साथ हीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे की वजह से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार पर असर देखने को मिल रहा … Read more

Indian Railways
Dense Fog Engulfs Delhi-NCR: 26 Trains Delayed, Flights Disrupted

Dense Fog Engulfs Delhi-NCR: 26 Trains Delayed, Flights Disrupted

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज बुधवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला है। साथ हीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे की वजह से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार पर असर देखने को मिल रहा है। वहीं आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। जबकि शाम और रात के दौरान बहुत हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।इसके अलावा इसका असर ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी असर पड़ रहे हैं। आईजीआई हवाई अड्डे पर 100 मीटर तक घना कोहरा छाया रहा।

Digital Women Trust

दिल्ली आने वाले 26 ट्रेने लेट

भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से
बिहार क्रांति,श्रम शक्ति एक्सप्रेस,गोरखधाम एक्सप्रेस,
नई दिल्ली हमसफर,महाबोधि एक्सप्रेस,वैशाली एक्सप्रेस,
एसएलएन एएनवीटी एक्सप्रेस,श्रमजीवी एक्सप्रेस,
अयोध्या एक्सप्रेस, लखनऊ मेल,पद्मावत एक्सप्रेस,एलकेओ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस,सप्त क्रांति एक्सप्रेस,हापा एसवीडीके एक्सप्रेस,मालवा एक्सप्रेस,
केसीवीएल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस,जेबीपी एनजेडएम, एसएफ एक्सप्रेस,गोंडवाना एक्सप्रेस,मेवाड़ एक्सप्रेस,
निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस,
एसएनएसआई कालका एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बीडीटीएस एलकेयू एसएफ एक्सप्रेस,तेलंगाना एक्सप्रेस,आरकेएमपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ट्रेनें लेट हैं।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़