DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से पीएम मोदी हुए सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कुवैत के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को एक बड़ा सम्मान मिला है। पीएम मोदी को कुवैत में आज अपना सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया है। यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। ऑर्डर ऑफ मुबारक … Read more

Prime Minister Narendra Modi has been honored with Kuwait's highest civilian award, 'The Order of Mubarak Al Kabir
Prime Minister Narendra Modi has been honored with Kuwait's highest civilian award, 'The Order of Mubarak Al Kabir

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कुवैत के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को एक बड़ा सम्मान मिला है। पीएम मोदी को कुवैत में आज अपना सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया है। यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर कुवैत का एक नाइटहुड ऑर्डर है।

Prime Minister Narendra Modi has been honored with Kuwait's highest civilian award, 'The Order of Mubarak Al Kabir

बता दें कि यह ऑर्डर मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी प्रमुखों तथा विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है। इसे पहले बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को प्रदान किया जा चुका है।

Digital Women Trust

मालूम हो कि पीएम मोदी 21 दिसंबर शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे हैं। पीएम मोदी 43 साल में खाड़ी देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। कुवैत का दौरा करने वाली अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी जिन्होंने 1981 में कुवैत का दौरा किया था।

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ शानदार मुलाकात हुई। हमने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप, हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी मजबूत होगी।’

कुवैत है भारत का अहम व्यापारिक साझेदार

भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है। भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। खाड़ी देश भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10.47 बिलियन अमरीकी डॉलर का रहा है। कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है, जो देश की ऊर्जा जरूरतों का 3 प्रतिशत हिस्से को पूरा करता है. कुवैत में भारतीय निर्यात पहली बार 2 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि भारत में कुवैत निवेश प्राधिकरण द्वारा 10 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का निवेश किया गया है।

पीएम मोदी को अब तक मिले विदेशी सम्मानों की सूची, यहां देखें…..

जुलाई 2023: फ्रांस ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

जून 2023 : मिस्र में ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान से सम्मानित किया गया।

मई 2023: पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किए गए।

मई 2023: फिजी में पीएम मोदी कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किए गए।

मई 2023: पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2021: भूटान ने ड्रुक ग्यालपो से पीएम मोदी को सम्मानित किया।

2020: अमेरिका ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया।

2019: बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से पीएम मोदी का सम्मान हुआ।

2019: मालदीव ने भी ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया।

2019: रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया।

2019: पीएम मोदी यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से सम्मानित हुए।

2018: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड से पीएम मोदी सम्मानित हुए।

2016: मोदी को अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2016: सउदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से पीएम को नवाजा गया था।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़