DW Samachar – Header
BREAKING

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी,PF गबन घोटाले का आरोप

भारतीय क्रिकेट के जाने माने चेहरे और पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ प्रोविडेंट फंड (पीएफ) घोटाले के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया, जिन्होंने पुलकेशिनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।बता दें कि रॉबिन उथप्पा, जो एक निजी … Read more

"Arrest Warrant Issued Against Former Indian Cricketer Robin Uthappa Over Alleged PF Embezzlement Scam"
"Arrest Warrant Issued Against Former Indian Cricketer Robin Uthappa Over Alleged PF Embezzlement Scam"

भारतीय क्रिकेट के जाने माने चेहरे और पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ प्रोविडेंट फंड (पीएफ) घोटाले के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया, जिन्होंने पुलकेशिनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि रॉबिन उथप्पा, जो एक निजी कंपनी “सेंचुरीज़ लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड” का प्रबंधन कर रहे थे,उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का योगदान तो काटा लेकिन उसे उनके खातों में जमा नहीं किया। यह गबन कुल 23 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

आदेश के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

Digital Women Trust

आयुक्त रेड्डी ने 4 दिसंबर को पुलकेशि नगर पुलिस को एक पत्र लिखकर वारंट को अंजाम देने के लिए कहा। हालांकि, पुलिस ने यह वारंट पीएफ कार्यालय को वापस कर दिया क्योंकि उथप्पा ने कथित तौर पर अपना निवास स्थान बदल लिया है।

अधिकारियों ने शुरू की जांच

पुलिस और पीएफ विभाग रॉबिन उथप्पा का पता लगाने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़