DW Samachar – Header
BREAKING

कश्मीर में आज से शुरू चिल्लई कलां, 40 दिनों तक घाटी में तेज ठंड के साथ बर्फबारी होने से दिखाई देता है स्वर्ग जैसा नजारा

कश्मीर में आज से शुरू चिल्लई कलां, 40 दिनों तक घाटी में तेज ठंड के साथ बर्फबारी होने से दिखाई देता है स्वर्ग जैसा नजारा
Chillai Kalan Begins in Kashmir Today 40 Days of Intense Cold and Snowfall Transform the Valley into a Heavenly Sight

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में ठंड के साथ बर्फबारी भी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में आज से चिल्लई कलां की शुरुआत हो गई है। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब ‘बहुत अधिक ठंड’ होता है। अब अगले 40 दिन यहां बर्फबारी ज्यादा होगी। श्रीनगर में तापमान -7 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस कड़ाके की ठंड के कारण कई इलाकों में जलापूर्ति लाइन और डल झील सहित कई तालाब और झील जम गए हैं। चिल्लई कलां के दौरान घाटी में लोग बहुत ही सुरक्षा व्यवस्था से रहते हैं। हालांकि जम्मू कश्मीर के लोगों को ठंड में रहने की आदत है लेकिन यह मौसम सबसे अधिक ठंडा कहा जाता है। दूसरी ओर घाटी की खूबसूरती भी ऐसे ठंडे भरे मौसम में देखने में अच्छी लगती है। वैसे भी अब कुछ दिनों बाद पूरे देश भर में विंटर वेकेशन (जाड़े की छुट्टी) का सीजन शुरू होने वाला है।

कश्मीर में हर साल सर्द मौसम में भी लाखों सैलानी आते हैं। बता दें कि परंपरागत रूप से कश्मीर में मुख्य रूप से सर्दियों में तीन चरणों में विभाजित किया जाता है। पहला चरण 21 दिसंबर से शुरू होकर करीब 40 दिनों तक रहता है, भयानक ठंड के इस फेज को चिलाई कलां के रूप में जाना जाता है। इसके बाद 20 दिनों का एक और चरण होता है उस दौरान आम तौर पर ठंड चिल्लई कलां से कम रहती है, इस चरण को चिलाई खुर्द के नाम से जाना जाता है। वहीं अंतिम चरण 10 दिनों का होता है, जिसमें ठंड और भी कम हो जाती है, जिसे स्थानीय लोग चिल्लई बाचे के रूप में जाना जाता है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया और 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि 27 दिसंबर की रात से 28 दिसंबर की सुबह तक ऊपरी कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने कहा कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Digital Women Trust

साथ ही अगले कुछ दिनों में छिटपुट स्थानों पर शीत लहर चलेगी। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है। पंजाब के 9 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। वहीं, पठानकोट में तापमान 1.7 डिग्री पहुंच चुका है। उधर, उत्तर प्रदेश में के भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी कानपुर में पड़ रही है। यहां तापमान 5.6° सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में 4 दिन बाद बर्फीली हवाएं उत्तर की ओर चलेगी, जिसके कारण ठंड फिर से बढ़ेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान, बिहार, झारखंड सहित 12 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में कच्छ इलाके में कोल्ड वेव ज्यादा असर रहेगा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़