DW Samachar – Header
BREAKING

गैस से भरे दो टैंकरों में जोरदार भिड़ंत, पांच लोग जिंदा जले, कई झुलसे, हादसे के बाद 30 गाड़ियां जलकर राख

राजस्थान के जयपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने केमिकल से भरे टैंकर में धमाका हो गया। जैसे ही ट्रक दूसरे वाहनों से टकराया 30 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। घटना में 5 लोग जिंदा जल गए, 37 लोग घायल बताए जा रहे … Read more

IMG-20241220-WA0002
Tragic Accident in Rajasthan: Gas Tanker Collision Claims 5 Lives, Burns 30 Vehicles to Ashes

राजस्थान के जयपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने केमिकल से भरे टैंकर में धमाका हो गया। जैसे ही ट्रक दूसरे वाहनों से टकराया 30 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। घटना में 5 लोग जिंदा जल गए, 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई। धमाके और आग के कारण हाईवे बंद किया गया है।

घटना अजमेर रोड स्थित भांकरोटा इलाके की है। टैंकर सुबह करीब अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा ट्रक टैंकर से भिड़ गया। जिसके बाद एक एक करके 30 गाड़ियां चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5ः45 बजे भंक्रोटक डी क्लॉथोंन के पास दो ट्रकों की भिड़ंत हुई थी। जिसके बाद सीएनजी टैंक में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इसमें आसपास की गाड़ियों को चपेट में ले लिया। वहीं सवारियों से भरी बस में इसकी चपेट में आ गई।

Digital Women Trust

कुछ लोग समय रहते बस से उतर गए। वहीं बस में सवार पांच लोगों की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित कई मंत्रियों ने घटनास्थल पर हादसे के कारणों की जानकारी ली। विस्फोट की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे स्थानीय निवासी डर गए और वे यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर हुआ क्या है।

आग इतनी भीषण थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जल गए। कई ईंधन टैंकों के फटने से बार-बार विस्फोट हुए। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। टैंकर में ब्लास्ट के बाद करीब 500 मीटर तक सड़क पर केमिकल फैल गया। इस कारण आग की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। एक फैक्ट्री भी केमिकल के कारण जल गई।

हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से काम कर रही है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़