DW Samachar – Header
BREAKING

देश के किसानों के लिए बड़ी सौगात, केंद्रीय खाद्य मंत्री ने लॉन्च की ऋण गारंटी योजना

देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। किसानों को फसल कटाई के बाद कर्ज मिलने में आसानी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने देश के किसानों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना शुरू की है।इस योजना का … Read more

Big Relief for Farmers Union Food Minister Launches Loan Guarantee Scheme
Big Relief for Farmers Union Food Minister Launches Loan Guarantee Scheme

देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। किसानों को फसल कटाई के बाद कर्ज मिलने में आसानी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने देश के किसानों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना शुरू की है।
इस योजना का उद्देश्य भंडारगृह विकास एवं नियामक प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) द्वारा पंजीकृत इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीदों (ई-एनडब्ल्यूआर) के बदले किसानों को कर्ज देने में बैंकों की अरुचि को दूर करना है।

योजना का शुभारंभ करते हुए मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा हमने बैंकों को फसल कटाई के बाद ऋण देने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से 1,000 करोड़ रुपये का एक कोष स्थापित किया है। यह किसानों की ऋण तक पहुंच को सरल बनाएगा और उन्हें अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

Digital Women Trust

फसल उपरांत ऋण की वर्तमान स्थिति

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि वर्तमान में कृषि ऋण का बड़ा हिस्सा फसल उत्पादन के लिए जाता है, जबकि फसल कटाई के बाद के कार्यों के लिए ऋण महज 40,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा ई-एनडब्ल्यूआर के तहत ऋण केवल 4,000 करोड़ रुपये तक सीमित है। लेकिन अगले 10 वर्षों में इसे 5.5 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने जोर दिया कि यह लक्ष्य बैंकिंग और वेयरहाउसिंग क्षेत्रों के समन्वित प्रयासों से ही संभव है। सचिव ने किसानों के बीच गारंटीशुदा वित्तपोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने, ई-किसान उपज निधि ऑनलाइन मंच को सुव्यवस्थित करने, डिपॉजिटरी शुल्क की समीक्षा करने और वेयरहाउस पंजीकरण की संख्या 5,800 से बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़