डी डब्ल्यू समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट

- 18 साल के डी गुकेश ने रचा इतिहास, बने चेस के नए वर्ल्ड चैम्पियन
- JNU में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर बवाल, फिल्म के पोस्टर फाड़े
- दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर EC ने की बैठक, फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव
- देश को एक राष्ट्र, एक शिक्षा, एक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की जरूरत है: अरविंद केजरीवाल
- ‘पूरा परिवार आज भी डर के साए में जी रहा है’, हाथरस पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का पोस्ट
- लोकसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय आवंटित किया गया
- प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर SC में सुनवाई: CJI ने केंद्र से 4 हफ्तों में मांगा जवाब
- ‘कोई नया मंदिर-मस्जिद मुकदमा दायर नहीं किया जाएगा’, वर्शिप एक्ट पर सुनवाई के दौरान बोले CJI
- किसानों से जेल में मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल
- मुजीबुर रहमान का ‘जॉय बांग्ला’ अब बांग्लादेश में राष्ट्रीय नारा नहीं, कोर्ट ने लगाई रोक
- नाजुक हालात की वजह से मणिपुर संकट के स्थायी समाधान में समय लगेगा: सीएम बीरेन सिंह
- ‘मैं विदेश में बैठकों में अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं’, सड़क दुर्घटनाओं पर बोले नितिन गडकरी
- ‘योगी सरकार के वादे आज तक पूरे नहीं हुए’, रेप पीड़िता के परिवार ने राहुल गांधी को लिखी थी चिट्ठी
- ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी- सूत्र
- संविधान के 75 वर्ष कल होंगे पूरे, बीजेपी ने 13-14 दिसंबर के लिए सांसदों को जारी किया व्हिप
- अमरावती के छाया नगर में NIA ने रेड कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
- हर महीने दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में 1000 रुपए डाले जाएंगे- अरविंद केजरीवाल
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












